मुख्य समाचार

नाफेड ने एमएसपी पर की सरसों खरीद की घोषणा

नई दिल्ली/एजेंसी/13.04.19। सहकारी संस्था नाफेड ने सरसों सहित अन्य तिलहन और दलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की घोषणा की है। इससे शनिवार को स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में मजबूती रही। सरसों में 20 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आयी। 

बाजार सूत्रों ने बताया कि सरसों दाना के भाव 20 रुपये की तेजी के साथ 3,745-3,770 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए। इसके अलावा मक्का खल की मांग बढ़ने से भाव 750 रुपये की तेजी के साथ 3,750 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। 
 


संबंधित खबरें