मुख्य समाचार

जलियांवाला बाग शहीदों को देश ने दी श्रद्धांजलि

अमृतसर/13.04.19। जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को देश ने श्रद्धांजलि दी। आज नरसंहार के 100 साल पूरे हो गये। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्मारक परिसर में शहीदों को नमन किया। ब्रिटिश हाई कमिश्नर डोमिनिक आस्क्वीथ भी स्मारक स्थल गये। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा है आज से 100 साल पहले की घटना इतिहास की एक शर्मनाक घटना है। इस पीड़ा से हमें काफी तकलीफ है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बाग पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शहीदों के प्रति अपनी भावना व्यक्त की। 

जलियांवाला बाग नरसंहार 13 अप्रैल 1919 को वैशाखी के दिन हुआ था। स्वतंत्रता के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही भीड़ पर जर्नल डायर ने अंधाधुंध फायरिंग करवाई, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। 


संबंधित खबरें