नई दिल्ली/27.04.19। साॅफ्ट ड्रिंक फ्रूजो अगले डेढ़ महीने में देश के दो लाख से अधिक आउटलेट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने चार फ्लेवर की लांचिंग के मौके पर इसकी घोषणा की। फ्रूजो का निर्माण दिल्ली की कंपनी फ्रेस्का जूसेस ने किया है। अगले 3-4 वर्षों में कंपनी का लक्ष्य इसे नेशनल ब्रांड बनाने का है। साथ ही स्नैक्स बाजार पर भी कंपनी की नजर है।
फ्रेस्का जूसेस ने कार्बोनेटेड फ्रूट ड्रिंक श्रेणी में फ्रूजो ब्रांड के तहत चार फ्लेवर एप्पल, नींबू मसाला, मोजिटो व जीरा लांच किया है। 250 एमएल की कीमत 15 और 160 एमएल की कीमत 10 रुपये है। 100 प्रतिशत फ्रूट जूस कंपनी पहले ही लांच कर चुकी है।
एमडी अखिल गुप्ता ने बताया कि कार्बोनेटेड फ्रूट ड्रिंक क्षेत्र में काफी क्षमता है। राजस्थान व पूर्वी यूपी में इसकी काफी मांग है। इस साल के अंत तक फ्रूजो के और भी नये फ्लेवर आएंगे। कंपनी ने नये प्रोडक्ट के लिए सोनीपत प्लांट को आधुनिक बनाया है। फिलहाल देश के 11 राज्यों में फ्रूजो ब्रांड उपलब्ध है। शीघ्र ही साउथ और वेस्टर्न में भी यह उपलब्ध होगा।