पटना/28.04.19। सूबे की सबसे बड़ी फल मंडी बाजार समिति में करीब 3 बजे आग लग गई। तेज हवा के कारण आग की लपटें काफी तेज थीं। बाद में फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकड़ा नहीं मिल सका।
कारोबारियों का कहना है कि पुआल के ढेर से आग की शुरुआत हुई, जिसने कई झोपड़ीनुमा दुकानों को अपनी लपेट में ले लिया। अनार, तरबूज व बेल की बड़ी खेप को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। बाजार समिति से पटना व समीप के कई शहरों में फलों की आपूर्ति होती है।