मुख्य समाचार

जॉनसन ने बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन से किया इनकार

नई दिल्ली/एजेंसी/28.04.19। अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने लोकप्रिय बेबी शैम्पू में हानिकारक रसायन की बात को खारिज किया है। जयपुर स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने कंपनी के बेबी शैम्पू में फॉर्मलडिहाइड मिलने की बात कही गई थी। 

लेबोरेटरी की रिपोर्ट पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को जॉनसन एंड जॉनसन बेबी शैम्पू की बिक्री रोकने एवं भंडार से हटाने को कहा था। हालांकि, कंपनी का कहना है  शैम्पू की बिक्री रोकने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। कंपनी ने प्रयोगशाला में हुए परीक्षण के अंतरिम परिणाम को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। 

कंपनी के चार हजार करोड़ रुपये के बेबी केयर बाजार में भारत की करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा कि हमने भारतीय प्राधिकरणों को बता दिया है कि हम अपने उत्पादों में फॉर्मलडिहाइड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 
 


संबंधित खबरें