मुख्य समाचार

हुंडई ने शुरू की एमरजेंसी सेवा, क्षतिग्रस्त कार की शीघ्र होगी मरम्मत

नई दिल्ली/04.05.19। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने फोनी चक्रवात से प्रभावित ग्राहकों की मदद के लिए एक आपातकालीन टीम तैनात की है। ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में फोनी से प्रभावित वाहन मालिकों की मदद के लिए कंपनी अपनी सेवाओं को बढ़ाएगा। 

एचएमआईएल ने कहा है कि 26 फ्लैट बेड ट्रक और 21 टोइंग ट्रक के साथ एमरजेंसी सेवा से जुड़ी एक विशेष टीम तैनात की गई है। टोल फ्री नंबर  0124-4343937 भी शुरू कर दिया गया है। चक्रवात से प्रभावित वाहनों की मरम्मत के लिए पार्ट्स पर विशेष छूट भी दी जा रही है। 

वाहनों की मरम्मत के बाद समय पर डिलीवरी के लिए 40 टेक्निशियन तैनात किये गये हैं। 3 मई को चक्रवाती तूफान फोनी ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी दिखा।
 


संबंधित खबरें