पटना/02.05.19। बिहार उद्योग संघ (बीआईए) का वेंचर पार्क 3 और 4 मई को ओपन हाउस सेशन का आयोजन कर रहा है। बीआईए परिसर में आयोजित सेशन में 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। ये अपने बिजनेस आइडिया को वेंचर पार्क व इंडियन एंजल नेटवर्क के विशेषज्ञों से साझा करेंगे। एक्सपर्ट भी अपने विचारों को रखेंगे।
वेंचर पार्क का इससे पहले आयोजित दो सत्र भी सफल रहा है। ओपन हाउस सेशन में स्टार्ट अप, स्टूडेंट व इनोवेटर शामिल होते हैं। कुछ विचारों को वेंचर पार्क से इन्क्यूबेशन का ऑफर भी मिलता है। एंजल इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छे विचारों को इंडियन एंजल नेटवर्क के विशेषज्ञों को रेफर भी किया जाता है।