मुख्य समाचार

रॉयल एनफील्ड ने वापस ली 7000 बुलेट मोटरसाइकिल 

नई दिल्ली/07.05.19। मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने देश के विभिन्न शोरूम से अपनी 7,000 बुलेट मोटरसाइकिलों को वापस मंगवाया है। कंपनी ने कहा है कि ब्रेक कैलिपर बोल्ट में गड़गड़ी है। 20 मार्च, 2019 से 30 अप्रैल, 2019 के बीच उत्पादित इन वाहनों में त्रुटि की पहचान हुई है। 

कंपनी पहले से सक्रियता दिखाते हुए इन वाहनों की सर्विस के लिए वापस बुला रही है। ब्रेक कैलिपर बोल्ट किसी वाहन में ब्रेक लगाने वाली प्रणाली का अहम पाट्र्स है। यह ब्रेक होज और ब्रेक कैलिपर को सुरक्षित करता है। 
 


संबंधित खबरें