मुख्य समाचार

समस्तीपुर, आरा व सीतामढ़ी के डीएम बदले गये

पटना/28.05.19। आरा, समस्तीपुर एवं सीतामढ़ी के डीएम समेत छह आईएएस अधिकारियों का तबादला राज्य सरकार ने किया है। आरा के डीएम संजीव कुमार को विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी विभाग में निदेशक बनाया गया है। वैशाली के डीडीसी रोशन कुशवाहा आरा के डीएम होंगे। 

सीतामढ़ी के डीएम एम. रामचंद्रुडु को आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव डाॅ रंजीत कुमार सिंह को सीतामढ़ी का डीएम, पीएचईडी में संयुक्त सचिव चंद्रशेखर सिंह को समस्तीपुर का डीएम और समस्तीपुर के डीएम दिवेश सेहरा को अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम में एमडी नियुक्त किया गया है। दिवेश सेहरा के पास पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा में रहे दीपक आनंद को कला संस्कृति व युवा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।        
 


संबंधित खबरें