मुख्य समाचार

सदस्यों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सीएम-डिप्टी सीएम

पटना/03.06.19। विधानसभा एवं विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अपने कक्ष में कौशल यादव और सत्यनारायण सिंह को शपथ दिलाई जबकि बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रशीद के कक्ष में राधा मोहन शर्मा एवं संजय झा नेे शपथ ली। 

इस अवसर पर मंत्री विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार एवं विनोद नारायण झा, सांसद रामकृपाल यादव और विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत कई वरीय नेता उपस्थित  थे।  
 


संबंधित खबरें