नई दिल्ली/एजेंसी/04.06.19। सैमसंग इंडिया ने आगामी त्योहारी सीजन (अक्टूबर-नवंबर) के दौरान टीवी बाजार में अपनी हिस्सेदारी 34 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी को उम्मीद है कि बड़े स्क्रीन वाले टीवी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा पाएगी। सैमसंग इंडिया कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू पुल्लन ने कहा कि हमारी टीवी बाजार में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। अक्टूबर-नवंबर में हमारा इरादा इसे 34 प्रतिशत करने का है।
कंपनी को इस साल क्यूएलईडी टीवी की बिक्री तीन गुना होने की उम्मीद है। बड़े स्क्रीन वाले और प्रीमियम टीवी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सैमसंग ने तीन क्यूएलईडी 8के टीवी श्रृंखला पेश की है। इसमें 75 इंच के मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये, 82 इंच की 16.99 लाख रुपये और 98 इंच के मॉडल की कीमत 59.99 लाख रुपये है। 65 इंच के टीवी की कीमत शीघ्र घोषित की जाएगी। सैमसंग ने हाल में 12 क्यूएलईडी 4के टीवी बाजार में उतारे थे।