मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद    

पटना/04.05.19 । ईद-उल-फितर के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुसलिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान के महीने में रोजेदारों की इबादत और रोजे से घर-परिवार के साथ प्रदेश और देश में शांति एवं समृद्धि आये। समाज में अमन-चैन और भाईचारा पूरे तौर पर कायम रहे। यह मेरी कामना है। 

ईद का दिन ईनाम का दिन है। खुदा इस मुबारक दिन पर अपने नेक बंदों को ईनाम से नवाजते हैं। खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि से भरा रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पारस्परिक सौहार्द, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-उल-फितर मनाने का आह्वान किया।   
 


संबंधित खबरें