मुख्य समाचार

ओटीए से 84 कैडेट्स को मिला कमीशन

गया/08.06.19 । ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) गया में 84 कैडेट्स को आज कमीशन दिया गया । पासिंग आउट परेड के दौरान इन जांबाजों ने अपना प्रदर्शन दिखाया । समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरावने थे। उनकी उपस्थिति ने कैडेट्स के उत्साह को और बढ़ा दिया । इस मौके पर ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल सुनील श्रीवास्तव समेत अकादमी के अधिकारी मौजूद थे। 

इस तरह ओटीए गया और इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से आज देश को 382 सैन्य अधिकारी मिल गये । यूपी के बाद सर्वाधिक 46 कैडेट्स बिहार से हैं।   
 


संबंधित खबरें