मुख्य समाचार

मोंटे कार्लो ने आंद्रे रसेल को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

नई दिल्ली/एजेंसी/08.06.19। मोंटे कार्लो ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे रसेल को अपने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ‘रॉक इट’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। कंपनी ने कहा है कि जमैका के ऑल राउंडर अब ब्रांड के लिए विपणन एवं प्रचार गतिविधियों का चेहरा होंगे।

रॉक इट ब्रैंड के तहत जिम एवं खेल मैदान की पोशाकें पेशकश की जाती हैं। मोंटे कार्लो के कार्यकारी निदेशक एवं रॉक इट के संस्थापक ऋषभ ओसवाल ने कहा कि आंद्रे रसेल ब्रांड के मूलतत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह इसे नयी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
 


संबंधित खबरें