मुंबई/10.06.19। ऑल राउंडर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है । मुंबई में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की । इस दौरान युवराज भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि जब उन्हें कैंसर हुआ था, तो सभी ने उनका साथ दिया था । अब मेरी प्राथमिकता कैंसर रोगियों की मदद होगी ।
उन्होंने कहा इस खेल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है कि कैसे लड़ना है और गिरने के बाद कैसे उठना है । युवराज 2007 के वर्ल्ड टी 20 और 2011 वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रहे । एक नई शुरुआत के लिए क्रिकेट की हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है ।