मुख्य समाचार

कैडबरी ने पेश की कम चीनी वाली डेयरी मिल्क चाॅकलेट

नई दिल्ली/11.06.19। कैडबरी चॉकलेट का निर्माण करने वाली कंपनी मोंडेलेज इंटरनेशनल ने कम चीनी वाली डेयरी मिल्क पेश की है। कंपनी का दावा है कि नये कैडबरी मिल्क चाॅकलेट में सामान्य डेयरी मिल्क चॉकलेट की तुलना में 30 प्रतिशत कम चीनी है। इसमें कोई कृत्रिम स्वीटनर्स नहीं है और ग्राहकों को आराम से उपलब्ध होगा।    

70 साल पुरानी कैडबरी डेयरी मिल्क 65 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ भारत की सबसे बड़ी चाॅकलेट ब्रांड है। 43 ग्राम के कम चीनी वाली डेयरी मिल्क की कीमत 50 रुपये है। नाॅर्मल डेयरी मिल्क से इसकी कीमत 10 रुपये अधिक है। 20 जून से यह बाजार में उपलब्ध होगा।        

मोंडेलेज इंडिया के अध्यक्ष दीपक अय्यर ने बताया कि कैडबरी डेयरी मिल्क को लेकर जिस तरह का प्यार भारत में है। उसे देखते हुए हमें नये प्रोडक्ट को भारत में पेश करते हुए खुशी हो रही है। कैडबरी की कम चीनी वाली चाॅकलेट भारत और इंग्लैंड में रिसर्च टीम के पिछले दो साल के प्रयास का परिणाम है। रिसर्च टीम में वैज्ञानिक, पोषण विशेषज्ञ और चॉकलेट के जानकार शामिल हैं। इस मौके पर कंपनी के निदेशक (मार्केटिंग) अनिल विश्वनाथन भी मौजूद थे।  
 


संबंधित खबरें