पटना/11.06.19। लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन विभाग में तैनात दोनों अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। आईएएस अधिकारी बालागुरुगन डी बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन परियोजना के परियोजना निदेशक एवं संजय कुमार सिंह बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में परियोजना निदेशक बनाये गये हैं। बालागुरुगन डी ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा एवं अमृत लाल मीणा की मसूरी प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनका प्रभार क्रमशः प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत एवं सचिव विनय कुमार और अरविंद कुमार चौधरी को दिया गया है।