पटना/15.06.19। परिवहन विभाग ने दूसरे राज्यों में निबंधित वाहनों के बिहार में स्थायी परिचालन पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यस्तरीय अभियान में 90 वाहनों से 6.50 लाख रुपये फाइन वसूला गया। वाहन मालिक टैक्स चोरी करने के लिए वाहनों का रजिस्ट्रेशन झारखंड एवं अन्य राज्यों में करा लेते हैं और स्थायी तौर पर बिहार में परिचालन करते हैं। परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि वाहन मालिकों को अब बिहार का नंबर लेना पड़ेगा। उन्हें एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।