नई दिल्ली/एजेंसी/24.06.19। रत्न एवं आभूषण उद्योग ने सरकार से बजट में सोने पर सीमा शुल्क घटाने की मांग की है। ज्वेलर्स एसोसिएशन सरकार से सोने पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने की मांग कर रहा है। इससे सोने की तस्करी रोकने में भी मदद मिलेगी।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के वाइस चेयरमैन शंकर सेन ने बताया कि हमने वित्त मंत्रालय को सोने पर सीमा शुल्क कम करने का प्रस्ताव दिया है। केंद्र सरकार 2019-20 का पूर्ण बजट पांच जुलाई को संसद में पेश करेगी। काउंसिल ने सरकार से आभूषणों की मासिक किस्त में खरीदारी की अनुमति भी देने का आग्रह किया है। आरबीआई फिलहाल इसकी अनुमति नहीं देता है। सभी मुद्दों को लेकर काउंसिल मुंबई में दो और तीन जुलाई को मंथन करेगा।