मुख्य समाचार

एसटीपीआई ने मनायी चौथी वर्षगांठ 

पटना/02.07.19। साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क ऑफ  इंडिया (एसटीपीआई) पटना ने डिजिटल इंडिया की चौथी वर्षगांठ पर एक कार्यशाला आयोजित की। एसटीपीआई भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन संचालित है। 

एसटीपीआई पटना के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत बीपीओ एवं आईटीईएस के संचालन के लिए 2300 सीट बिहार के लिए आवंटित है। स्टार्टअप संस्था सीमेटिक इंडिया के सीईओ कौशिक सर्राफ एवं डीएस समूह के उपाध्यक्ष कैलाश बिहारी सिंह ने डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों और महत्व की जानकारी दी। 
 


संबंधित खबरें