पटना/06.07.19। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पटना सिविल कोर्ट से मौर्यलोक स्थित बसंत विहार रेस्टोरेंट पहुंचे। लंच में उन्होंने ओनियन मशाला डोसा, इडली, लेमन सोडा, कोक और काॅफी ली। राहुल गांधी ने कहा कि रेस्टोरेंट का खाना अच्छा है। यदि मौका मिला तो फिर यहां आयेंगे। उनके साथ शक्ति सिंह गोहिल और प्रेमचंद्र मिश्रा भी थे। राहुल गांधी ने रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों से भी बातचीत की।
राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मानहानि का मुकदमा पटना सिविल कोर्ट में दायर किया था। इसी संदर्भ में राहुल गांधी शनिवार को सिविल कोर्ट में पेश हुए। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज गुंजन कुमार ने उन्हें दस-दस हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत दे दी। लोकसभा चुनाव के दौरान सभा में मोदी उपनाम वाले लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप राहुल गांधी पर है।