पटना/10.07.19। तीन दिवसीय युवा कौशल दिवस ज्ञान भवन में 13 जुलाई से है। 15 जुलाई तक होने वाले कार्यक्रम का आयोजन श्रम संसाधन विभाग का बिहार कौशल विकास मिशन कर रहा है। फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी 13 जुलाई को एवं चर्चित साहित्यकार चेतन भगत 14 जुलाई को युवाओं को संबोधित करेंगे।
युवा कौशल दिवस के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें गायन, नृत्य, कला एवं स्किट प्रतियोगिताएं होंगी। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। साथ ही 38 प्रक्षेत्र में कौशल प्रतियोगिताएं भी होंगी। सरकार के कई विभाग एवं संस्थान भी इसमें शामिल होंगे।