पटना/12.07.19। राज्य सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गोपालगंज के एसडीपीओ विनय तिवारी (2015 बैच) पटना के सिटी एसपी बनाये गये हैं। पटना के सिटी एसपी प्राणतोष कुमार दास को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
एटीएस के एसपी उमाशंकर प्रसाद को प्रोन्नति देते हुए रेल डीआईजी एवं आईजी संजय सिंह को प्रोविजन की जिम्मेवारी दी गई है।