मुख्य समाचार

नवादा में वज्रपात से आठ बच्चों की मौत

पटना/19.07.19। नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के धानपुर गांव में वज्रपात से आठ बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवार के साथ हैं। सीएम ने तत्काल परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। वज्रपात से घायल बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 


संबंधित खबरें