नई दिल्ली/पटना/20.07.19। फागू चौहान बिहार के नये राज्यपाल होंगे। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन मध्यप्रदेश के राज्यपाल बनाये गये हैं। राष्ट्रपति भवन की जारी अधिसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश, जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल, रमेश बैस को त्रिपुरा एवं आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

बिहार के नये राज्यपाल 71 वर्षीय फागू चौहान उत्तर प्रदेश से हैं। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से विधायक एवं यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं। घोसी विधानसभा सीट से लगातार छठी बार उन्होंने जीत दर्ज की है।