मुख्य समाचार

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नहीं रहीं 

नई दिल्ली/पटना/20.07.19। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का निधन शनिवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में हो गया। 81 वर्षीया दीक्षित हृदय रोग से पीड़ित थीं। दिल्ली में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर होगा। निधन पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई हस्तियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

शीला दीक्षित लगातार 15 वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। दिल्ली में फ्लाई ओवर निर्माण, मेट्रो एवं बड़े रोड नेटवर्क का श्रेय उन्हें जाता है। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था, लेकिन उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। 2019 लोकसभा चुनाव में वे उत्तर-पूर्व दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार थीं। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 


संबंधित खबरें