मुख्य समाचार

टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार से सीएम पहुंचे विधानसभा  

पटना/25.07.19। टाटा मोटर्स ने बिहार में इलेक्ट्रिक कार (tigor model) लांच किया। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अण्णे मार्ग से विधानसभा पहुंच कर की। इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

इलेक्ट्रिक कार में एक किलोमीटर की लागत मात्र 80 पैसे है। फुल चार्ज के बाद 140 किलोमीटर दूरी तय कर सकते हैं। डी.सी. माध्यम से चार्ज करने पर 45 मिनट में फुल चार्ज जबकि ए.सी. माध्यम से (घर में) चार्ज करने पर 4.30 घंटा समय लगेगा। कार की शीघ्र चार्जिंग के लिए (डी.सी. माध्यम) शहर में कई जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। पहले चरण में सरकारी वाहनों की चार्जिंग के लिए सचिवालय में चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है। 

इस कार में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण शून्य है। अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे है। कार की कीमत करीब 11 लाख है। परिवहन विभाग रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट देगा। सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरे रंग की नंबर प्लेट होगी। 

इलेक्ट्रिक कार से विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, परिवहन सचिव संजय अग्रवाल, परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी ने किया।
 


संबंधित खबरें