मुख्य समाचार

डिजिटल पेमेंट पर जोर दें कारोबारी 

पटना। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बदलते परिवेश में व्यापारियों को डिजिटल होना होगा। इसके बिना व्यापार से बाहर होने का खतरा बना रहेगा । हमें अधिक से अधिक डिजिटल पेमेंट पर जोर देना होगा। साथ ही हमें ई-काॅमर्स शोरूम की स्थापना अलग से करनी होगी। वे कैट बिहार इकाई की व्यापार संगोष्ठी को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि संघ सरकार एवं व्यापारियों के बीच एक सेतु की तरह है। सरकार से व्यापारियों की सुविधा के लिए कैट ने काॅमन सर्विस सेंटर की स्थापना की है। सीएससी व्यापारियों की हर समस्याओं के समाधान के साथ ही बिना गारंटी के लोन के लिए एचडीएफसी बैंक से समझौता हुआ है। इससे पहले कैट का महुआ (वैशाली) में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निराला, बिहार इकाई के सभी सदस्य मौजूद थे।    

संगोष्ठी में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, उपाध्यक्ष बृज मोहन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, समीर वकील, रविकर राॅय, पंकज अरोड़ा, बिहार कैट इकाई के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक वर्मा, महासचिव रमेश गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह यादव, सचिव दिलीप कुमार, विकास सुरेखा समेत कई कारेाबारी मौजूद थे।   
 


संबंधित खबरें