मुख्य समाचार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 4 अगस्त को आयेंगे पटना 

पटना। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 4 अगस्त को पटना आ रहे हैं। इस दौरान वे पटना में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिवेशन भवन, पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग एवं पटना विश्वविद्यालय स्थित लाइब्रेरी भवन के शताब्दी समारोह में वे शिरकत करेंगे। साथ ही लोहियानगर स्थित सवेरा कैंसर एवं मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल भी जायेंगे। 

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर डीएम, एसएसपी, सिटी एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। सबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।   
 


संबंधित खबरें