मुख्य समाचार

अमरनाथ यात्रियों को शीघ्र घाटी छोड़ने की सलाह 

श्रीनगर/02.08.19। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे की खुफिया सूचना के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। तीर्थयात्री और पर्यटकों को शीघ्र कश्मीर घाटी से लौट जाने की सलाह दी गई है। 

अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई है और 15 अगस्त को समाप्त होगी। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा पर बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर स्नाइपर से हमले की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे विफल कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान में निर्मित बारूदी सुरंग और अन्य विस्फोटक बरामद हुए हैं। 

इंटेलीजेंस इनपुट के बाद कश्मीर में करीब तीस हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती केंद्र सरकार कर रही है। इंटेलीजेंस इनपुट में अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाने की बात कही गई है। 
 


संबंधित खबरें