सबौर (भागलपुर)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर पांच अगस्त को नौवां स्थापना दिवस मना रहा है। विश्वविद्यालय के सभागार में समारोह का उद्घाटन कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार करेंगे। इस मौके पर कई योजनाओं को हरी झंडी दिखाई जायेगी।
राज्य के 27 कृषि विज्ञान केंद्रों में परंपरागत कृषि विकास योजना, सामुदायिक रेडियो स्टेशन एवं मौसम जानकारी डिस्पले बोर्ड का शुभारंभ होगा। कृषि यंत्रों की तकनीकी जांच के लिए फार्म मशीन टेस्टिंग सेंटर, किसानों में पौधा वितरण एवं पौधारोपण अभियान भी शुरू होगा। स्थापना दिवस पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।