नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया। साथ ही मरणोपरांत समाजसेवी नानाजी देशमुख और गायक भूपेन हजारिका को भी देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला। नानाजी देशमुख की ओर से बेटे वीरेंद्रजीत सिंह और भूपेन हजारिका की तरफ से बेटे तेज हजारिका ने भारत रत्न सम्मान लिया।

इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तीनों हस्तियों को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
इससे पहले 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को यह सम्मान मिला था। प्रणब मुखर्जी यह सम्मान पाने वाले देश के पांचवें राष्ट्रपति हैं। इससे पहले डाॅ राजेंद्र प्रसाद, एस. राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन और वीवी गिरी भारत रत्न से सम्मानित हो चुके हैं।