मुख्य समाचार

पटना डीएम को मिला सबसे बड़ी रंगोली बनवाने का प्रमाणपत्र

पटना। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पटना के डीएम कुमार रवि एवं जिला प्रशासन की टीम को विश्व की सबसे बड़ी इकोफ्रेंडली रंगोली बनाने का प्रमाणपत्र दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में सबसे बड़ी रंगोली बनवाई थी। 

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनी रंगोली की लंबाई 260 मीटर एवं चौड़ाई 160 मीटर थी। 41600 वर्ग मीटर रंगोली तैयार करने में जिला प्रशासन के कई विभागों का समन्वय एवं सहयोग था। इस कार्य में मुख्य रूप से पटना आर्ट्स काॅलेज के छात्र एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपना श्रमदान किया। रंगोली को बनाने में 15 दिन लगे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास, उप निर्वाचन पदाधिकारी आर. निलय एवं स्वीप कोषांग की प्रभारी भारती प्रियंबदा उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें