मुख्य समाचार

व्यवसायियों की जिला प्रशासन के साथ बैठक की मांग

घोघरडीहा (मधुबनी)। घोघरडीहा चैंबर ऑफ काॅमर्स का कहना है कि वर्तमान परिस्थिति में समय-समय पर जिले के व्यवसायी संगठनों के साथ जिला प्रशासन की बैठक होनी चाहिए। बैठक में पुलिस प्रशासन, बैंक, रेलवे एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हो। इससे व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सकेगा। 

अध्यक्ष हरि प्रकाश सुल्तानियां ने कहा कि कारोबारियों को कई समस्याओं से हर दिन गुजरना पड़ता है। हमारी परेशानी मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाती है। नियमित बैठक होने से परेशानियों का समाधान होगा। ऐसी व्यवस्था हर जिले में होनी चाहिए ।        


संबंधित खबरें