मुख्य समाचार

सात शहीदों को बिहार ने किया नमन     

पटना। 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात शहीद की कुर्बानियों को बिहार ने याद किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। उमाकांत प्रसाद सिन्हा (सारण), रामानंद सिंह (पटना), सतीश प्रसाद झा (बांका), जगतपति कुमार (औरंगाबाद), देवी प्रसाद चौधरी (मुंगेर), राम गोविंद सिंह (पटना) एवं राजेंद्र सिंह (सारण) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय के बाहर तिरंगा फहराने के दौरान शहीद हो गये।

शहीद स्मारक परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों न देश भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शहीद राजेंद्र सिंह की पत्नी सुरेश देवी व परिजन, शहीद राम गोविंद सिंह के परिजन, विधानसभा अध्यक्ष, पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री, विधायक संजीव चौरसिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे। 


संबंधित खबरें