मुख्य समाचार

भागलपुर वासियों को भा रहा 90.8 एफएम ग्रीन 

भागलपुर/पटना। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने 90.8 एफएम ग्रीन का प्रसारण शुरू किया है। 20 से 25 किलोमीटर की परिधि में इस एफएम रेडियो को सुना जा रहा है। फिलहाल दो घंटे का  कार्यक्रम है। बाद में कार्यक्रम की अवधि बढ़ाये जाने की योजना है। 

श्रोताओं की रुचि के अनुसार कार्यक्रम प्रसारित हो रहे हैं। किसानों के लिए उन्नत खेती, हमारे सफल किसान एवं मौसम आज-कल, युवा  के लिए करियर वाच, महिलाओं के लिए लेडीज फर्स्ट, बच्चों के लिए बाल मंच के अलावा लोकगीतों पर आधारित कार्यक्रम अंग-उमंग का प्रसारण हो रहा है।

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने भागलपुर के लोगों को इस सामुदायिक रेडियो को समर्पित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि इस रेडियो से लोग जुड़ाव महसूस करेंगे। मौसम अनुरूप खेती, वैज्ञानिक खेती, मौसम पूर्वानुमान के अलावा अन्य जानकारियां उपलब्ध होंगी। 
 


संबंधित खबरें