पटना। पटना के आईजी एवं डीआईजी समेत 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला राज्य सरकर ने किया है। पटना के आईजी सुनील कुमार गृह विभाग में विशेष सचिव बनाये गये हैं। उनकी जगह आईजी प्रोविजन संजय सिंह लेंगे। गृह विभाग में विशेष सचिव पारस नाथ मगध क्षेत्र के आईजी जबकि भागलपुर के आईजी विनोद कुमार पूर्णिया के आईजी होंगे।
पटना के डीआईजी राजेश कुमार को बेगूसराय का डीआईजी बनाया गया है। आर्थिक अपराध इकाई में एसपी डी अमरकेश पटना के ट्रैफिक एसपी जबकि पटना के ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडेय पुलिस अकादमी राजगीर में सहायक निदेशक होंगे। प्राणतोष कुमार दास को एसपी आर्थिक अपराध इकाई की जिम्मेवारी दी गई है।
पुलिस प्रशासन की नई व्यवस्था के तहत पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया एवं पूर्णिया में डीआईजी का पद नहीं होगा। इन जगहों पर एसपी के ऊपर सीधे प्रशासनिक नियंत्रण आईजी का होगा। डीआईजी नियंत्रित जगहों में भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, बेतिया, छपरा, डिहरी ऑन सोन एवं सहरसा हैं। संबंधित जगहों के अंतर्गत दो से पांच जिले हैं ।