मुख्य समाचार

उल्का पिंड पाने वाले मधुबनी के तीन किसान सम्मानित 

पटना/14.08.19। मधुबनी जिला के एक खेत में संभावित उल्का पिंड पाने वाले तीन किसानों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम में सम्मानित किया। किसान राज कुमार प्रसाद, बिहारी यादव एवं राज कुमार खतवे को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह् दिया गया।  

मधुबनी के लौकही अंचल के महादेव गांव में 22 जुलाई को साढ़े 13 किलो वजन का उल्का पिंड मिला था। पिंड में चुंबकीय शक्ति है। इस उल्का पिंड को बिहार म्यूजियम में रखा गया है। लोगों के लिए आज सीएम ने इसका लोकार्पण किया।  

इसके बाद् मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम की विभिन्न गैलरी को देखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर सीएम के परामर्शी एवं प्रधान सचिव, प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार एवं हरजोत कौर, सीएम सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं बिहार संग्रहालय के अधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें