नई दिल्ली। खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट ने एक सितंबर से चीन के सामानों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। संगठन ने चीन के सामानों पर 500 प्रतिशत तक सीमा शुल्क लगाने की सरकार से मांग की है। यूएनओ में चीन के पाकिस्तान का समर्थन किये जाने पर यह अपील की गई है। कैट ने कहा है कि चीन के इस कदम से देशवासियों एवं कारोबारियों में आक्रोश है। इस मुद्दे पर 29 अगस्त को राज्यों के कारोबारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में चर्चा होगी।