मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम ने दिल्ली में डॉ मिश्रा को दी श्रद्धांजलि 

नई दिल्ली/पटना। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के दिल्ली के द्वारका सेक्टर 4 स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी थे। 

सुशील मोदी ने अपने शोक संदेश में डाॅ जगन्नाथ मिश्रा के निधन को बिहार और देश की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र की सरकार में मंत्री पद का दायित्व निभा चुके डॉ मिश्रा को भूला पाना बिहारवासियों के लिए संभव नहीं होगा।

इसके पहले डिप्टी सीएम ने एम्स जाकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जेटली 9 अगस्त से सांस की तकलीफ की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
 


संबंधित खबरें