मुख्य समाचार

सीएम ने डाॅ जगन्नाथ मिश्र को दी श्रद्धांजलि     

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ जगन्नाथ मिश्र का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना आने के बाद विधानसभा लाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद सभापति हारून रशीद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक एवं पार्षदों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री विधानसभा के बाद डाॅ जगन्नाथ मिश्र के शास्त्री नगर स्थित आवास जाकर भी श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि डाॅ साहब के निधन से हम सब दुखी हैं। वे तो चले गये, लेकिन उन्होंने जो काम किया है। बिहार में उनकी जो ऐतिहासिक भूमिका रही है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। वे अंतिम समय तक बिहार की समस्याओं के बारे में हमेशा सक्रिय रहते थे। 
 


संबंधित खबरें