पटना। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का चेक दिया है। बैंक की ओर से एमडी प्रवीण कुमार गुप्ता एवं सीजीएम महेश गोयल ने एक अण्णे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें चेक सौंपा।
इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, एसबीआई के एजीएम (पीआर) एमके सिंह एवं एजीएम (एसएलबीसी) आरके दास भी उपस्थित थे। सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को धन्यवाद दिया और इस सामाजिक पहल की सराहना की।