मुख्य समाचार

पंचतत्व में विलीन हुए जेटली, अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम

नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गये। निगमबोध घाट पर बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, केंद्रीय मंत्री, बिहार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस एवं अन्य दलों के नेता मौजूद थे। इससे पहले पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। निगमबोध घाट पर पार्थिव शरीर को उन्होंने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद ललन सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें