मुख्य समाचार

रेलवे स्टेशन पर कुल्हड़ को लोकप्रिय बनाएगी सरकार

मुंबई/एजेंसी। केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर खानपान की दुकानों में कुल्हड़ को लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने इस सबंध में सभी राज्यों को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि इससे कुम्हार समुदाय के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दो अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू हो रहा है। इसके विकल्प के लिए कुल्हड़ के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। 

पूर्व में लालू प्रसाद यादव सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने इस तरह के प्रयास किए थे। गडकरी ने सीआईआई की एक संगोष्ठी में कहा कि राज्य परिवहन के बस और रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ को अनिवार्य किया जाना चाहिए। इससे इसकी मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वह खुद सुबह कुल्हड़ में पानी पीते हैं। दो रेलवे स्टेशनों पर पहले ही कुल्हड़ का इस्तेमाल शुरू हो गया है। 
 


संबंधित खबरें