पटना। कैट की राष्ट्रीय कमेटी ने व्यापारियों संग बैठक कर प्रधानमंत्री के डिजिटल प्रोग्राम को सफल बनाने का निर्णय लिया। साथ ही भारत सरकार कीे एक यूनिट सीएससी (कस्टमर सर्विस सेंटर) को डिजिटल करते हुए एक लाख सेंटर खोलने का संकल्प लिया। बैठक में कैट के अध्यक्ष बीसी भरतिया, महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं राष्ट्रीय चेयरमैन महेंद्र शाह मौजूद थे।
कैट बिहार के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सीएससी का एचडीएफसी बैक से समझौता हुआ है। सीएससी में बैंकिग की सभी सेवाएं मौजूद होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों मे भी यह सुविधा पहुंचाने की मांग की गई है। इस मौके पर कैट बिहार के महासचिव डाॅ रमेश गांधी भी मौजूद थे।
कैट ने दो अक्टूबर से एकल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का व्यापारियों से अनुरोध किया है। प्रशासन से अपील की गई है कि प्लास्टिक के नाम पर छोटे कारोबारियों को परेशान नहीं करे। नई दिल्ली में हुई बैठक में लगभग 250 व्यापारी मौजूद थे।