मुख्य समाचार

राजधानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना 

पटना। शहरी क्षेत्र में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को आम जनों से काफी सराहना मिल रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पीएमसीएच के न्यूरोलाॅजी के डाॅक्टर संजय कुमार आयुक्त आनंद किशोर से मिले। उन्होंने आयुक्त को पुष्पगुच्छ एवं चाॅकलेट का पैंकेट दिया।   

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राजधानी में बेहतर ट्रैफिक एवं चौड़ी सड़क की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस संबंध में की जा रही कार्रवाई के लिए पटना प्रशासन बधाई का पात्र है। आयुक्त ने कहा कि इस महाभियान में आम लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। लोगों का सहयोग अधिकारियों के लिए प्रेरणा है। 
 


संबंधित खबरें