मुख्य समाचार

राम लाल खेतान तीसरी बार बने बीआईए अध्यक्ष  

पटना। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) की 2019-20 के लिए नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। कार्यकारिणी में 6 पदाधिकारी एवं 25 सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ है। 

कार्यकारिणी में राम लाल खेतान अध्यक्ष, संजय भरतिया उपाध्यक्ष, सुधीर चंद्र अग्रवाल उपाध्यक्ष, ओपी सिंह उपाध्यक्ष, एमपी बिदासरिया महासचिव एवं सुजय सौरभ कोषाध्यक्ष हैं। एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) सितंबर के अंत में होगी। 

वर्तमान अध्यक्ष के.पी.एस. केशरी का कार्यकाल वार्षिक आम सभा के साथ पूरा हो जायेगा। वेे आठ बार बीआईए के अध्यक्ष रहे। राम लाल खेतान तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेंगे। इससे पहले वे 2015-16 एवं 2016-17 में अध्यक्ष रह चुके हैं।

कार्यकारिणी में 30 सदस्य होते हैं, जिनका निर्वाचन प्रत्येक वर्ष होता है। इनमें 21 पद सामान्य श्रेणी से जबकि नौ प्रमंडल से निर्वाचित होते हैं। अब तक प्रमंडल से मात्र चार नामांकन प्राप्त हुए हैं। शेष पांच प्रमंडल के लिए वार्षिक आम सभा के बाद मनोनयन के आधार पर सदस्यों का चुनाव होगा। 
 


संबंधित खबरें