पटना। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। अदालत में बीएसएनएल बिहार दूरसंचार परिमंडल के उपभोक्ताओं के टेलीफोन संबंधी मामलों का भी निपटारा होगा। डीजीएम (विक्रय एवं विपणन) मनीष कुमार ने बताया कि बिहार में 49129 उपभोक्ताओं को बकाया बिल के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत ने नोटिस भेजा है। बकाया राशि लगभग 43 करोड़ रुपये है।
जिन उपभोक्ताओं को नोटिस मिला है वे राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 सितंबर कीे सुबह 10.30 बजे से 50 प्रतिशत तक विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। लंबित बिलों के निपटारे के बाद उपभोक्ता बीएसएनएल की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। बीएसएनएल बिहार दूरसंचार परिमंडल के जीएम (वित्त) राजेश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने मामलों का निपटारा करा लें अन्यथा बाद में कानून कार्रवाई हो सकती है।