मुख्य समाचार

डाॅ संजय जायसवाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त   

पटना। डाॅ संजय जायसवाल बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाये गये हैं। अभी वे पश्चिम चंपारण सीट (बेतिया) से सांसद हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष थे। 54 वर्षीय संजय पेशे से डाॅक्टर हैं। वे पटन एम्स में गवर्निंग बाॅडी के मेंबर भी हैं। 

पश्चिम चंपारण सीट से वे लगातार तीसरी बार 2009, 2014, 2019 सांसद चुने गये हैं। डाॅ संजय के पिता मदन प्रसाद जायसवाल भी इसी सीट से तीन बार भाजपा सांसद रहे हैं। 


संबंधित खबरें