मुख्य समाचार

स्वच्छ भारत अभियान के लिए सम्मानित करेगा फाउंडेशन

न्यूयॉर्क/एजेंसी। भारत में स्वच्छता की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सम्मानित करेगा। अगले सप्ताह उन्हें प्रतिष्ठित  ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने अमेरिका जायेंगे। 

फाउंडेशन ऐसे राजनीतिक नेता को यह विशेष सम्मान प्रदान करता है, जिन्होंने अपने देश में या विश्व स्तर पर प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से ‘ग्लोबल गोल्स’ के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। मोदी को स्वच्छ भारत मिशन में उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जायेगा, जिसे उन्होंने 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया था। 
 


संबंधित खबरें